ममता बनर्जी दिल्ली में नौ सितंबर को राष्ट्रपति के जी20 रात्रि भोज में शामिल होंगी : अधिकारी।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति के जी-20 रात्रि भोज में शिरकत करने के लिए शनिवार को दिल्ली जाएंगी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बनर्जी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर राष्ट्रीय राजधानी जांएगी।  अधिकारियों ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति के रात्रि भोज में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद रह सकती हैं जिनके साथ बनर्जी के अच्छे संबंध हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: