मराठा आरक्षण प्रदर्शन : लातूर में पानी की टंकी पर चढ़ीं नौ महिलाएं

लातूर, महाराष्ट्र के लातूर शहर में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर रविवार को कम से कम नौ महिलाएं 70 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों के मुताबिक अपराह्न करीब तीन बजे यह महिलाएं गांधी चौक क्षेत्र स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की गई अपील के बावजूद, उन्होंने नीचे आने से इनकार कर दिया।तहसीलदार सौदागर टांडले और पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे नहीं मान रही हैं और कूदने की धमकी भी दे रही हैं।इसके अलावा, मराठा क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे की अपील पर शहर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण मिलने तक वे लड़ाई जारी रखेंगे लेकिन आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाएंगे।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: