मैक्सिको के राष्ट्रपति ने यूक्रेन यु्द्ध पर नाटो की नीति की निंदा की

मैक्सिको सिटी, मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को लेकर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की नीति की सोमवार को आलोचना करते हुए इसे ‘‘अनैतिक’’ बताया।

ओब्राडोर ने नाटो या अमेरिका का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणियां आक्रमण पर उनकी पार्टी के अस्पष्ट रुख का ताजा उदाहरण है। मैक्सिको ने आक्रमण की निंदा के पक्ष में मतदान किया था, लेकिन उसने रूस पर लागू किए गए प्रतिबंधों में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

ओब्राडोर ने सोमवार को कहा कि सहयोगियों की नीति यह कहने के बराबर है, ‘‘मैं हथियारों की आपूर्ति करूंगा और आप मृतकों की आपूर्ति करेंगे। यह अनैतिक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह कहना कितना आसान है कि ‘मैं आपको हथियारों के लिए इतना धन भेजूंगा।’ क्या यूक्रेन में युद्ध को टाला नहीं जा सकता था? ऐसा बेशक हो सकता था।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: