रक्षा मंत्रालय 22-29 जनवरी, 2024 तक MyGov पर एक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित करेगा

29 जनवरी, 2024 को विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान बजाई जाने वाली भारतीय धुनों को लोगों तक पहुंचाने के लिए, रक्षा मंत्रालय ने MyGov के साथ समन्वय में, 22-29 जनवरी, 2024 तक एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के दौरान, प्रतिभागी वोकल या इंस्ट्रुमेंटल मोड द्वारा बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी 2024 की धुनों पर अपनी वीडियो क्लिप बना सकते हैं और MyGov पोर्टल पर एक समर्पित प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रविष्टियां अपलोड कर सकते हैं। धुनों का लिंक (गीत के साथ) MyGov प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होगा। प्रतिभागियों द्वारा अपलोड की जाने वाली वीडियो क्लिप की लंबाई 45-60 सेकंड के बीच होनी चाहिए। सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों (प्रत्येक श्रेणी में) को 25000, 15000 और 10000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

%d bloggers like this: