राजनाथ सिंह ने अमेरिका में नौसेना सतह युद्ध केंद्र का दौरा किया

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका की अपनी वर्तमान यात्रा के एक भाग के रूप में टेनेसी के मेम्फिस में नौसेना सतह युद्ध केंद्र (NSWC) में विलियम बी मॉर्गन लार्ज कैविटेशन चैनल (LCC) का दौरा किया। LCC पनडुब्बियों, टॉरपीडो, नौसेना सतह जहाजों और प्रोपेलर के परीक्षण के लिए दुनिया की सबसे बड़ी और तकनीकी रूप से सबसे उन्नत जल सुरंग सुविधा में से एक है। रक्षा मंत्री को सुविधा के बारे में जानकारी दी गई और उन्होंने एक वास्तविक सुरंग प्रयोग देखा।राजनाथ सिंह के साथ अमेरिका में भारत के राजदूत, भारतीय नौसेना के महानिदेशक, नौसेना संचालन और डीआरडीओ रक्षा प्रौद्योगिकी सलाहकार सहित अन्य लोग मौजूद थे। अमेरिकी नौसेना के नीति उप-अवर सचिव ने उनका स्वागत किया और एनएसडब्ल्यूसी के कमांडर और तकनीकी निदेशक ने उन्हें जानकारी दी। चर्चाओं का उद्देश्य भारत में स्वदेशी डिजाइन और विकास के लिए इसी तरह की सुविधा की स्थापना के लिए चल रहे प्रस्ताव का समर्थन करना भी है।राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया: “कार्डरॉक में नौसेना सतह युद्ध केंद्र का दौरा किया और सुविधा में पथप्रदर्शक प्रयोगों को देखा। भारत और अमेरिका एक साथ काम करने और एक-दूसरे के अनुभवों से लाभ उठाने के लिए तत्पर हैं।” https://x.com/rajnathsingh/status/1827527246426599912/photo/1

%d bloggers like this: