राजस्थान में स्कूल खोलने को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के बीच चर्चा

जयपुर, राजस्थान सरकार राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में शनिवार को कोई निर्णय लेगी। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने स्कूल खोलने के लिये शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री डोटासरा के बीच स्कूल खोलने को लेकर चर्चा हुई। इसमें शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के बारे में जानकारी दी है।

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के बीच फिर से चर्चा होगी। इसके बाद स्कूल खोलने को लेकर कोई निर्णय होगा। शनिवार को होने वाली बैठक में चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। इसमें कोरोना वायरस संक्रमण के हालात को देखते हुए स्कूलों को खोलने को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: