राष्ट्रपति चुनाव: बोलीविया में मतदान, तय होगा देश के लोकतंत्र का भविष्य

ला पाज (बोलीविया), 18 अक्टूबर (एपी) बोलीविया में रविवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा है और पिछले कई महीनों की अस्थिरता के बाद यह चुनाव देश में लोकतंत्र का भविष्य तय करेगा।

बोलीविया कोविड-19 महामारी के साथ राजनीतिक अस्थिरता से भी गुजर रहा है। यह किसी जमाने में लातिन अमेरिका में राजनीतिक रूप से अस्थिर देश था लेकिन पूर्व राष्ट्रपति इवो मोराल्स के शासनकाल में इस देश में स्थिरता आई। वह देश के पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जो यहां के मूल निवासी थे।

वह पिछले साल के अंत में इस्तीफा देकर देश छोड़कर चले गए क्योंकि उन्होंने चुनाव जीतने का दावा किया था लेकिन धोखाधड़ी के आरोप के बाद इस चुनाव को रद्द कर दिया गया था।

उनके पद से हटने के बाद देश में अशांति का दौर शुरू हो गया और प्रदर्शनों में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। मोराल्स ने इस घटना को तख्तापलट करार दिया था।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: