राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जाति और धर्म की पहचान से अलग हटकर सभी लोगों द्वारा इस त्योहार को मनाने से सामाजिक सौहार्द का संदेश मिलता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार फसल की कटाई की शुरूआत के अवसर पर आता है और यह केरल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का अनोखा उदाहरण है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह त्योहार प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करने का भी अवसर है। जाति और धर्म की पहचान से अलग हटकर सभी लोगों द्वारा इस त्योहार को मनाने से सामाजिक सौहार्द का संदेश मिलता है।’’मुर्मू ने इस अवसर पर भारत और देश से बाहर रहने वाले सभी नागरिकों खासकर केरल के लोगों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जतायी कि यह त्योहार उन्हें राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने और भाइचारे की भावना का मजबूत बनाने को प्रेरित करेगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: