लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने उप सेना प्रमुख का पदभार संभाला

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने आज उप सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। जनरल ऑफिसर लखनऊ स्थित मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभाल रहे थे।जनरल ऑफिसर को दिसंबर 1985 में गढ़वाल राइफल्स में कमीशन दिया गया था। उन्होंने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी से स्नातक किया है। वह संयुक्त सेवा कमान स्टाफ कॉलेज, ब्रैकनेल (यूके) और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री और मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में एम.फिल. की डिग्री प्राप्त की है।उन्होंने 37 वर्षों से अधिक के अपने शानदार करियर में संघर्ष और भूभाग की विभिन्न श्रेणियों में काम किया है और कई कमांड, स्टाफ और इंस्ट्रक्शनल पदों पर काम किया है। जनरल ऑफिसर के पास पश्चिमी और उत्तरी दोनों सीमाओं पर परिचालन गतिशीलता का गहन ज्ञान और गहरी समझ है। राष्ट्र के प्रति उनकी विशिष्ट सेवा के लिए जनरल ऑफिसर को परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। https://en.wikipedia.org/wiki/N._S._Raja_Subramani#/media/File:Lt_Gen_NS_Raja_Subramani_VCOAS.jpg

%d bloggers like this: