हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री यशवंत परमार ने रखी थी राज्य के विकास की नींव : सुक्खू

शिमला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 118वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि डॉ. परमार एक दूरदर्शी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे  जिन्होंने प्रदेश के विकास की मजबूत आधारशिला रखी।

सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्माता परमार एक महान शख्सियत थे  जो हमेशा अपने समय से बहुत आगे की सोच रखते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. परमार का पूरा जीवन हिमाचल प्रदेश और इसके लोगों के लिए समर्पित रहा। सुक्खू ने कहा  “डॉ. परमार का सपना था कि हिमाचल प्रदेश सभी क्षेत्रों में प्रगति करे।”

मुख्यमंत्री ने कहा  “डॉ. परमार के निरंतर और अथक प्रयासों के कारण ही हिमाचल को एक समृद्ध व विशिष्ट संस्कृति  परंपरा तथा भाषा के साथ एक पहाड़ी राज्य के रूप में अपनी अलग पहचान मिली।” उन्होंने कहा कि डॉ. परमार को हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और पर्यावरण के संरक्षक व संवर्धक के रूप में भी जाना जाता है तथा उन्होंने हमेशा वन व वन्यजीवन के संरक्षण को बहुत सम्मान तथा महत्व दिया।  सुक्खू ने कहा कि यह डॉ. परमार ही थे जिन्होंने हिमाचल को हरित राज्य बनाने की रूपरेखा तैयार की थी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: