4 जून को सिनेमाघरों में ‘रणवीर सिंह स्टारर 83’ रिलीज़ होगी

खेल पर बनी फिल्म ‘रणवीर सिंह स्टारर 83’ को नई रिलीज़ डेट मिल गई है। फिल्म 4 जून, 2021 को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खबर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि आगामी 4 जून 2021 को हिंदी] तमिल] तेलुगू] कन्नड और मलयालम में सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। ज्ञातव्य है कि प्रारंभ में फिल्म 10 अपै्रल 2020 को रिलीज होने वाली थी परंतु कोरोनावायरस के प्रसार के कारण राष्ट्रव्यापी लाकडाउन होने की वजह से फिल्म की रिलीज को स्थगित करना पड़ा था।

कबीर खान निर्देशित फिल्म 83 भारत के पहले विश्व कप पर आधारित है, जिसे भारत ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीता था। रणवीर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, बलविंदर संधू के रूप में अम्मी विर्क, सैयद किरमानी के रूप में साहिल खट्टर, संदीप पाटिल के रूप में साहिल खट्टर, संदीप पाटिल के रूप में चिरील पाटिल, दिलीप वेंगसरकर के रूप में आदिनाथ कोठारे, धीरज करवाकर, रवि राज भसीन हैं। कीर्ति आजाद, यशपाल शर्मा के रूप में जतिन सरना, मदन लाल के रूप में हैरडी संधू, रोजर बिन्नी के रूप में निशांत दहिया, सुनील वालसन के रूप में आर बद्री और उनके कोच मान सिंह के रूप में पंकज त्रिपाठी। दीपिका पादुकोण ने कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाई है। फिल्म 83 के निर्माताओं में कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, मधु मेंटेना, दीपिका पादुकोण और साजिद नाडियाडवाला शामिल हैं।

%d bloggers like this: