AAP कोई भी अभियान चलाए, जनवरी 2025 में अरविंद केजरीवाल की दिल्ली से विदाई तय: दिल्ली भाजपा

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा “आपके विधायक आपके द्वार” अभियान शुरू करने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दस साल तक जनता से दूर रही आम आदमी पार्टी अब “आपका विधायक आपके द्वार” का नारा बुलंद करने को मजबूर है।सचदेवा ने कहा, “हमारे विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनाव के बाद आप नेताओं द्वारा की गई समीक्षा बैठक में पार्टी उम्मीदवारों की हार का दूसरा मुख्य कारण विधायकों के खिलाफ लहर पाया गया।” सचदेवा ने कहा, “अब ‘आप’ नेतृत्व के भ्रष्टाचार के कारण जनता थोड़ी-बहुत पार्टी से दूर हो रही है। अब ‘आप’ कोई भी अभियान चलाए, जनवरी 2025 में अरविंद केजरीवाल का दिल्ली से जाना तय है।” दिल्ली विधानसभा के सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव फरवरी 2025 या उससे पहले होने हैं।Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: