लंदन, मानचित्र और रोजमर्रा की जिंदगी अब ज्यादातर लोगों के लिए इस तरह आपस में जुड़…
Category: विश्व
साउथ कैरोलाइना में ट्रंप से हार ‘‘कहानी का अंत नहीं’’: निक्की हेली
ट्रॉय (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दावेदार निक्की हेली ने अपने गृह राज्य साउथ कैरोलाइना के प्राइमरी चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाथों हार मिलने के बाद कहा कि वह अब भी मुकाबले में बनी हुई हैं और ‘‘कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।’’ साउथ कैरोलाइना में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने हेली को शनिवार की हार के बाद मुकाबला से अपना नाम वापस लेने की सलाह दी लेकिन हेली इसे अनसुना कर रविवार को मिशिगन रवाना हो गईं, जहां मंगलवार को प्राइमरी चुनाव होने हैं। ट्रंप से हार मिलने के बाद 24 घंटे से भी कम समय में हेली के प्रचार अभियान दल ने कहा कि साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर ने केवल जमीनी स्तर के समर्थकों से 10 लाख अमेरिकी डॉलर जुटा लिए हैं लेकिन शक्तिशाली कोच नेटवर्क की राजनीतिक शाखा ‘अमेरिकन फॉर प्रॉस्पेरिटी’ (एएफपी) ने हेली के प्रचार अभियान के लिए अपना समर्थन रविवार को वापस ले लिया। हेली (52) ने प्राइमरी में हार मिलने के बाद पांच मार्च को ‘सुपर ट्यूजडे’ (महामंगलवार) को होने वाले चुनाव में ट्रंप का मजबूती से मुकाबला करने का संकल्प लिया है। पांच मार्च को देशभर के 21 राज्यों में रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव होंगे। ‘सुपर ट्यूजडे’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं। ट्रंप आयोवा,…
अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए रामास्वामी, क्रिस्टी नोएम के बीच कांटे की टक्कर
वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में दक्षिण डेकोटा की गवर्नर क्रिस्टी नोएम और भारतीय मूल के जैव प्रौद्योगिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी के बीच कांटे की टक्कर है। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, ‘कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉंफ्रेंस’ (सीपीएसी) में हुए एक मतदान में क्रिस्टी और रामास्वामी, दोनों को 15-15 प्रतिशत मत मिले। नतीजों की घोषणा शनिवार को संपन्न हुई इसकी चार दिवसीय बैठक के बाद की गई। रामास्वामी (38) का जन्म सिनसिनाटी में हुआ था। वह भारतीय प्रवासी दंपति की संतान हैं। रामास्वामी ने राष्ट्रपति पद के लिए इस साल रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश की थी लेकिन जनवरी में आयोवा में हुए मतदान में चौथे स्थान पर रहने के साथ वह इस दौड़ से बाहर हो गये थे। वहीं, 52 वर्षीय नोएम 2018 में दक्षिण डेकोटा की पहली महिला गवर्नर बनी थीं। ट्रंप ने उनका नाम समर्थन किया था। कोविड-19 महामारी के दौरान, टीकाकरण और मास्क पहनने के लिए राज्यव्यापी आदेश जारी करने से इनकार करने को लेकर वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा के केंद्र में रही थीं। …
मरयम नवाज बनीं पाकिस्तान की पहली महिला मुख्यमंत्री
लाहौर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज सोमवार को देश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं, उन्हें पंजाब प्रांत के लिए इस पद पर निर्वाचित किया गया है। पीएमएल-एन की 50-वर्षीया वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरयम ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई)-समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के निर्वाचित प्रतिनिधियों के बहिर्गमन के बीच मुख्यमंत्री पद का चुनाव जीता। प्रांतीय विधानमंडल में अपने पहले भाषण में मरयम ने ईश्वर, अपने पिता नवाज शरीफ, चाचा शहबाज शरीफ और उन्हें वोट देने वाले जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। मरयम ने कहा कि वह उस पद पर बैठकर खुश हैं, जहां उनके पिता बैठते थे। नवाज़ शरीफ़ की राजनीतिक उत्तराधिकारी मानी जाने वाली मरयम ने कहा, “मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि कार्यालय कैसे चलाना है।” उन्होंने कहा, ”आज सूबे की हर औरत एक महिला मुख्यमंत्री को देखकर गर्व महसूस कर रही है।” पीएमएल-एन नेता ने कहा कि उन्होंने जेल में कैद होने जैसा कठिन समय देखा है, लेकिन उन्हें मजबूत बनाने के लिए वह अपने विरोधियों की आभारी हैं। उन्होंने परोक्ष रूप से पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार का जिक्र करते हुए कहा, ”लेकिन मैं बदला नहीं लूंगी।” मरयम को 220…
आर्थिक स्थिरता के लिए आईएमएफ पाकिस्तान में नई सरकार के साथ काम करने को तैयार
वाशिंगटन/इस्लामाबाद, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि संस्थान पाकिस्तान में नई…
भारतीय मूल की सिख महिला ने पाकिस्तान के व्यक्ति से किया निकाह
इस्लामाबाद, जर्मनी से ताल्लुक रखने वाली भारतीय मूल की एक सिख महिला ने पाकिस्तान के पंजाब…
पीपीपी और पीएमएल-एन के बीच नयी गठबंधन सरकार पर सहमति बनी
इस्लामाबाद, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीच सरकार गठन को लेकर जारी बातचीत…
‘शिकागो मैगजीन’ में राजा कृष्णमूर्ति 50 सबसे अधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल
वाशिंगटन, अमेरिका के इलिनॉइस प्रांत के सबसे बड़े शहर शिकागो की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘शिकागो मैगजीन’ में…
यूक्रेन युद्ध: पश्चिम चौराहे पर – कीव को सहायता बढ़ाएं, समझौता करें, या रूस द्वारा अपमान सहें
बर्मिंघम, 2022 की गर्मियों और शरद ऋतु में, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक जीते…
नवलनी की पत्नी ने पुतिन के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया
मॉस्को, रूस में प्रमुख विपक्षी नेता रहे एलेक्सी नवलनी की पत्नी ने देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर…