DMRC और UTA मिलकर ‘अंडरग्राउंड स्पेस और टनलिंग’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेंगे

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC), ‘अंडरग्राउंड स्पेस एंड टनलिंग एसोसिएशन’ (UTA) के सहयोग से, 4-5 मार्च 2027 को नई दिल्ली के होटल शांगरी-ला इरोस में ‘अंडरग्राउंड स्पेस और टनलिंग’ पर पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन – ‘SPACES 2027’ – का आयोजन करेगा।

“राष्ट्र निर्माण के लिए भूमिगत स्थान” (Underground Space for Nation Building) विषय पर आधारित इस सम्मेलन में पेशेवर, संस्थान, तकनीकी विशेषज्ञ, ठेकेदार, सलाहकार, शोधकर्ता, शिक्षाविद और युवा पेशेवर एक राष्ट्रीय मंच पर जुटेंगे।

यहाँ वे भारत के भूमिगत बुनियादी ढांचे और टनलिंग क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे।DMRC ने बताया कि यह सम्मेलन ज्ञान के आदान-प्रदान, तकनीकी चर्चाओं, नेटवर्किंग और टनलिंग तथा भूमिगत स्थान के विकास से जुड़ी नई तकनीकों (इनोवेशन) को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

इस सम्मेलन का उद्देश्य सुरक्षित, स्मार्ट, टिकाऊ और अधिक कुशल बुनियादी ढांचा समाधानों को बढ़ावा देना है, साथ ही पूरे उद्योग में आपसी सहयोग और सीखने की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। https://en.wikipedia.org/wiki/Delhi_Metro#/media/File:Delhi_Metro_Airport_Express.Jpg