सत्य शर्मा की अध्यक्षता में दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्थायी समिति ने कई नागरिक मुद्दों पर चर्चा की और राष्ट्रीय राजधानी में जन कल्याण तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार से जुड़े प्रस्तावों को पारित किया।
बैठक के दौरान, बजट घोषणाओं पर प्रगति रिपोर्ट सौंपने और MCD कम्युनिटी सेंटरों तथा पार्किंग स्थलों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए।
समिति ने अधिकारियों को स्कूलों के पास चल रही अवैध मांस की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने, आवारा कुत्तों की नसबंदी (स्टेरिलाइजेशन) में तेजी लाने और बैंक्वेट हॉल में पर्याप्त पार्किंग सुविधा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया
।बैठक में जवाबदेही, फैसलों को समय पर लागू करने और पूरी दिल्ली में नागरिक सेवाओं (civic services) में सुधार लाने पर जोर दिया गया।https://x.com/MCD_Delhi/status/2123413868886241331/photo/3