दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कमला नेहरू कॉलेज में नए एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 नवंबर को कमला नेहरू कॉलेज के ‘कॉलेज डे’ समारोह के दौरान, कॉलेज में नवनिर्मित ‘वंदे मातरम’ एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्राओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो नई ‘यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल’ बस सेवाएं भी शुरू कीं।

ये दोनों बस रूट लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन से गार्गी कॉलेज तक और ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन से कमला नेहरू कॉलेज तक चलेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य छात्राओं के लिए कॉलेज आना-जाना सुरक्षित बनाना और शिक्षा को अधिक सुलभ बनाना है। नवनिर्मित एकेडमिक ब्लॉक से छात्राओं को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिलेंगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार शैक्षिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और छात्राओं के लिए सुरक्षित व सुविधाजनक परिवहन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। https://x.com/gupta_rekha/status/2124058139767320870/photo/1