पीयूष गोयल ने व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए मिस्र में द्विपक्षीय बैठकें कीं

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, भारत और मिस्र के बीच द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक आधिकारिक दौरे पर 14 नवंबर, 2026 को काहिरा पहुंचे। मंत्री के साथ 130 से अधिक व्यापारिक नेताओं और स्टार्टअप प्रतिनिधियों का एक व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल भी था।अपनी यात्रा के दौरान, गोयल ने मिस्र के परिवहन मंत्री, लेफ्टिनेंट जनरल इंजीनियर कामेल अल-वज़ीर के साथ बैठक की और रेलवे, राजमार्गों, लॉजिस्टिक्स तथा सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने मिस्र के उद्योग मंत्री, खालिद हशम अली माहेर से भी मुलाकात की, जिसमें औद्योगिक संबंधों को मजबूत करने और मिस्र में काम कर रहे भारतीय व्यवसायों के विस्तार में सहयोग देने पर बातचीत हुई।गोयल ने मिस्र में ‘इंडियन कम्युनिटी एसोसिएशन’ द्वारा आयोजित भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि भारत और मिस्र के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर का है और आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंनेयह बताया गया कि मिस्र में काम कर रही लगभग 70 भारतीय कंपनियों ने 5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया है और मिस्र के लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।मंत्री ने भारतीय समुदाय को दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया और आर्थिक, सांस्कृतिक तथा लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को सराहा।

अपनी यात्रा की शुरुआत में, गोयल ने काहिरा के हेलियोपोलिस वॉर सिमेट्री (युद्ध स्मारक) में भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस कब्रिस्तान में दफनाए गए या याद किए गए लगभग 4,000 सैनिकों में से 3,727 भारतीय सैनिक थे। इनमें से लगभग 2,000 सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान और लगभग 1,700 सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपनी जान गंवाई थी।इस यात्रा में भारत-मिस्र संयुक्त व्यापार समिति का 7वां सत्र, भारत-मिस्र संयुक्त व्यापार परिषद की बैठक और भारत-मिस्र व्यापार मंच (बिजनेस फोरम) भी शामिल हैं।

संयुक्त व्यापार समिति के सत्र की सह-अध्यक्षता 15 नवंबर को गोयल और मिस्र के निवेश एवं विदेश व्यापार मंत्री, मोहम्मद फरीद सालेह द्वारा की जानी थी।गोयल के कार्यक्रम में अफ्रीकन एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक, इजिप्शियन जूनियर बिजनेसमैन एसोसिएशन और मिस्र-भारत स्टार्टअप फोरम के साथ बैठकें भी शामिल हैं। इन बैठकों का उद्देश्य द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग की समीक्षा करना, व्यापार और निवेश से जुड़े मुद्दों का समाधान करना, तथा व्यावसायिक साझेदारी, औद्योगिक विकास और नवाचार के लिए नए अवसरों की पहचान करना है।https://x.com/PiyushGoyal/status/2122014518125772885/photo/2