दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि येलो लाइन पर स्थित हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट नंबर 02, अगली सूचना तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी।इस लिफ्ट को फेज-IV स्टेशन प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए किए जा रहे बदलाव और विस्तार कार्यों के कारण यह सेवा बंद रहेगी।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि इस दौरान स्टेशन के अंदर आने-जाने के लिए वे लिफ्ट नंबर 01 का उपयोग करें।हैदरपुर बादली मोड़, दिल्ली मेट्रो की येलो और मैजेंटा लाइनों का एक इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन है। यह दिल्ली के शालीमार बाग के हैदरपुर में स्थित एक एलिवेटेड (ऊंचाई पर बना), दो-स्तरीय स्टेशन है।
इस स्टेशन का उद्घाटन 10 नवंबर 2015 को फेज-III के तहत येलो लाइन के जहांगीरपुरी-समयपुर बादली विस्तार के हिस्से के रूप में किया गया था।DMRC ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है और यात्रियों से सहयोग की अपील की है।https://en.wikipedia.org/wiki/Haiderpur_Badli_Mor_metro_station#/media/File:Haiderpur_Badli_Mor_Interchange_Station.jpg