चेन्नई, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में वचन दिया कि प्रस्तावित मेकेदातु बांध मामले में तमिलनाडु और पुडुचेरी के हितों की रक्षा की जाएगी।
दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होने के बाद शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पानी के बंटवारे से जुड़े मुद्दों को सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए एक अलग बैठक का सुझाव दिया है।
उन्होंने कहा कि पीने के पानी की जरूरतों के लिए पांच अरब घन फुट पानी (टीएमसी) इस्तेमाल करने के अलावा प्रस्तावित मेकेदातु बांध में जमा बाकी पानी तमिलनाडु के लिए होगा।
उन्होंने तमिलनाडु और पुडुचेरी को संबोधित करते हुए कहा ‘‘ बांध हमारे लिए नहीं बल्कि आपके लिए ही बनाया जायेगा।’’
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common