ओडिशा विधानसभा का सत्र 22 सितंबर को होगा शुरू

भुवनेश्वर, ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र 22 सितंबर से शुरू होकर तीन अक्टूबर तक चलेगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अस्थायी कैलेंडर के अनुसार इस सत्र में सरकारी कामकाज के लिए आठ दिन होंगे। अधिकारियों ने बताया कि आगामी सत्र में कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है जिनमें ‘एमएमडीआर’ संशोधन विधेयक 2026 राज्य में बाढ़ की स्थिति स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में गलतियां और छात्र संघ चुनाव शामिल हैं।

इस साल राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में देरी हुई है। 2025 में मानसून सत्र 18 से 24 सितंबर तक चला था। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: