दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर की उपस्थिति में ‘एहसास 2026’ (EHSAAS 2026) कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की पहली ‘मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण नीति’ लॉन्च की इस नीति का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी की शिक्षा प्रणाली में मानसिक कल्याण को एक अहम हिस्सा बनाकर 45 लाख से अधिक छात्रों को लाभ पहुंचाना है।इस पहल के तहत छात्रों के लिए विशेष काउंसलिंग सेवाएं, 24×7 मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन और समय पर भावनात्मक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर छात्र को जरूरत पड़ने पर आवश्यक देखभाल, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिल सके।मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह नीति दिल्ली सरकार के उस विजन को दर्शाती है, जिसमें शिक्षा प्रणाली न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता पर, बल्कि हर बच्चे की भावनात्मक मजबूती, आत्मविश्वास और समग्र कल्याण पर भी ध्यान केंद्रित करती है।
इस लॉन्च कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा, तथा सांसद नवीन जिंदल भी मौजूद थे।https://x.com/CMODelhi/status/2123364684795396159/photo/1