यूरोपीय संघ (EU) ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री अपराधों से निपटने और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन’ (IORA) के साथ सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई है।भारत में EU के राजदूत जीन-एरिक पैकेट ने समुद्री सुरक्षा पर आयोजित पहली उच्च-स्तरीय EU-IORA गोलमेज बैठक के दौरान यह बात कही। यह बैठक नई दिल्ली में 25-26 नवंबर को होने वाली ‘IORA वरिष्ठ अधिकारियों की समिति’ (Committee of Senior Officials) की 29वीं बैठक से पहले आयोजित की गई थी।भारत और भूटान में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पैकेट ने कहा कि EU अपने क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने यूरोप और एशिया को जोड़ने वाले एक प्रमुख समुद्री व्यापार मार्ग के रूप में हिंद महासागर के रणनीतिक महत्व को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा कि समुद्री डकैती (पायरेसी) और नशीले पदार्थों, हथियारों तथा मानव तस्करी जैसी समस्याएं क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए खतरा हैं।इस गोलमेज बैठक में IORA के सदस्य देशों और संवाद साझेदारों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, केन्या, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, सेशेल्स और सऊदी अरब शामिल थे। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रतिभागियों ने समुद्री क्षेत्र की जागरूकता बढ़ाने, नीतिगत बातचीत को मजबूत करने, और EU-वित्तपोषित परियोजनाओं (जैसे EUCRIMARIO, EnMAR+ और ESIWA+) के माध्यम से व्यावहारिक सहयोग और क्षमता निर्माण के तरीकों पर चर्चा की।
EU नेवल फोर्स ‘ऑपरेशन अटलांटा’ के कमांडर, वाइस एडमिरल इग्नासियो विलानुएवा सेरानो ने प्रतिभागियों को बताया कि यह ऑपरेशन समुद्री डकैती और अन्य समुद्री अपराधों से निपटने, असुरक्षित जहाजों की सुरक्षा करने, ‘शैडो फ्लीट’ (गुप्त बेड़े) की निगरानी करने और महत्वपूर्ण सबमरीन (पानी के नीचे के) बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में क्या भूमिका निभाता है।उन्होंने यह भी घोषणा की कि समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए ‘ऑपरेशन अटलांटा’ और भारतीय नौसेना एक ‘कॉमन ऑपरेशनल फ्रेमवर्क डॉक्यूमेंट’ (साझा परिचालन ढांचा दस्तावेज) पर हस्ताक्षर करेंगे।यूरोपीय संघ अक्टूबर 2023 से IORA का संवाद भागीदार (dialogue partner) रहा है।
Me फ्रांस IORA का पूर्ण सदस्य है, जबकि जर्मनी और इटली इसके संवाद भागीदार हैं।प्रेस विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि जनवरी 2026 में, भारत और यूरोपीय संघ ने एक सुरक्षा और रक्षा साझेदारी (Security and Defence Partnership) पर हस्ताक्षर किए। इसमें समुद्री सुरक्षा, रक्षा उद्योग और तकनीक, साइबर और हाइब्रिड खतरे, अंतरिक्ष और आतंकवाद-रोधी उपाय शामिल हैं।भारत ने नवंबर 2025 में श्रीलंका से IORA की अध्यक्षता संभाली। यह 2025-2027 के कार्यकाल के लिए है, जिसकी थीम “हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलापन, लचीलापन और अनुकूलन क्षमता” (Innovation, Openness, Resilience and Adaptability in the Indian Ocean Region) है।https://x.com/EU_in_India/status/2125209329691455951/photo/1