मुंबई बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) अगले सप्ताह से शहरव्यापी वृक्ष गणना शुरू करेगी। यह गणना आठ साल के अंतराल के बाद की जा रही है। बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक वृक्षों की गिनती में लगभग डेढ़ साल लगेंगे।
विज्ञप्ति में बताया गया कि पिछली गणना 2018 में की गई थी जिसमें लगभग 33.7 लाख वृक्ष पाए गए थे। इसमें पश्चिमी उपनगर की आरे कॉलोनी में लगे वृक्ष भी शामिल थे।
विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि वीरमाता जीजाबाई भोसले वनस्पति उद्यान एवं चिड़ियाघर (जिसे लोकप्रिय रूप से भायखला चिड़ियाघर के नाम से जाना जाता है) में वैज्ञानिक तरीके से वृक्ष की छंटाई और गणना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञप्ति में उद्यान के सुपरिटेंडेंट जितेंद्र परदेशी के हवाले से बताया गया कि वृक्ष गणना विशेषज्ञों की मदद से और आधुनिक तकनीक से की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में वृक्ष गणना आमतौर पर हर पांच साल में की जाती है लेकिन कोविड महामारी के कारण गणना में देरी हुई।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common