सिंधिया ने स्टार्टअप और एमएसएमई से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सलाहकार पैनल बनाने की घोषणा की

नयी दिल्ली, दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार क्षेत्र में स्टार्टअप और एमएसएमई से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए एक सलाहकार समिति गठित करने की घोषणा की है।

दूरसंचार स्टार्टअप और एमएसएमई सम्मेलन के दौरान कई इकाइयों ने इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए जरूरी उन्नत प्रौद्योगिकियां उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने उन मुद्दों को भी उठाया जो उनकी वृद्धि की राह में बाधा बन रहे हैं।

सिंधिया ने कहा मैं आज यह घोषणा करना चाहूंगा कि जिस तरह मैंने टीएसपी (दूरसंचार सेवा प्रदाताओं) के लिए एक समूह बनाया है उसी तरह मैं अपने स्टार्टअप और एमएसएमई (सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम) के लिए भी एक सलाहकार समूह गठित करना चाहूंगा जो नियमित आधार पर आपकी समस्याओं को मुझ तक पहुंचाए ताकि हम उनका समाधान कर सकें।

स्टार्टअप और एमएसएमई ने मुख्य रूप से अपनी प्रौद्योगिकी के परीक्षण और व्यावसायीकरण में सरकारी सहयोग की मांग की।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common