अनाहत ने आठ बार की विश्व चैंपियन एल शेरबिनी को हराया

नयी दिल्ली, भारत की विश्व में 15वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अमेरिका के रेडवुड सिटी में खेले जा रहे सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र की आठ बार की विश्व चैंपियन नूर अल शेरबिनी को सीधे गेम में उलटफेर का शिकार बनाकर महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली 18 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व में तीसरे नंबर की शेरबिनी को 30 मिनट में 11-8 11-8 11-7 से हराया।

अनाहत के करियर की यह सबसे बड़ी जीत है। इस 143 500 अमेरिकी डॉलर की पीएसए गोल्ड प्रतियोगिता में उनका अगला मुकाबला मिस्र की ही विश्व में 14वें नंबर की खिलाड़ी सलमा हनी से होगा।क्रडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: