हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को सुजानपुर के मतदाताओं से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की हार का बदला लेने की अपील की।
अनुराग ठाकुर के पिता धूमल पिछले विधानसभा चुनाव में सुजानपुर सीट पर जीत नहीं दर्ज कर सके थे।
क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह के पक्ष में मतदान करने की भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि पिछली बार ‘धूमल जी’ के पक्ष में मतदान न करके लोग पछता रहे थे।
ठाकुर ने मतदाताओं से भाजपा का समर्थन करने और खुद के फायदे तथा राष्ट्र की मजबूती के लिए पार्टी उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह किया।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons