अनुष्का शेट्टी ने जन्मदिन पर नई फिल्म की घोषणा की

हैदराबाद, अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने रविवार को नई फिल्म में काम करने की जानकारी साझा की। उन्होंने इसे ‘नए जमाने का मनोरंजन’ बताया है और इसका निर्देशन महेश बाबू पी करेंगे।

अभी इस फिल्म का नाम नहीं रखा गया है और इसका निर्माण यूवी क्रियेंशस के बैनर तले होगा। अभिनेत्री रविवार को 40 साल की हो गईं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म की घोषणा का टीजर पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। शेट्टी 2005 से ही तेलुगु और तमिल फिल्म जगत में काम कर रही हैं लेकिन एस एस राजामौली की लोकप्रिय ‘बाहुबली’ ने उन्हें पूरे भारत में स्टार बना दिया। उन्होंने इसमें देवसेना का किरदार अदा किया था।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: