अमरावती, दक्षिण अंडमान सागर उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ते हुए सुस्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके आज आंध्र प्रदेश तट के पास अवदाब में तब्दील होने की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार यह मौसमी प्रणाली शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह तथा अंडमान सागर से सटे इलाके के ऊपर स्थित थी।
मौसम विभाग के अनुसार सुस्पष्ट निम्न दबाव का यह क्षेत्र अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और इसी क्षेत्र में अवदाब में बदलने की संभावना है।
विभाग के अनुसार इसके बाद इसके और तीव्र होने तथा पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ते हुए आज शाम तक आंध्र प्रदेश तट के पास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में पहुंचने की संभावना है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common