आम आदमी पार्टी नागालैंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी

आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि वह नागालैंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा पार्टी के पूर्वोत्तर प्रभारी राजेश शर्मा ने की। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व विधायक आसु कीहो को आप की नगालैंड इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 27 फरवरी को होंगे। शर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे… और कोई चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं होगा।”

उन्होंने कहा, “नागालैंड के लोगों के लिए सुशासन, ईमानदार राजनीति और भ्रष्टाचार के खात्मे के साथ राज्य के समग्र विकास के लिए मतदान करने का समय आ गया है।”

फोटो क्रेडिट : https://en.wikipedia.org/wiki/Aam_Aadmi_Party#/media/File:Aam_Aadmi_Party_logo_(English).svg

%d bloggers like this: