आस्ट्रेलिया के हेजलवुड चोटिल, दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर

ब्रिसबेन, आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड बाजू में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा एशेज टेस्ट नहीं खेल सकेंगे । हेजलवुड को पहले टेस्ट में नौ विकेट से मिली जीत के दौरान चोट लगी थी ।

वह आगे की जांच के लिये सिडनी चले गए हैं ।आस्ट्रेलिया की बाकी टीम सोमवार को एडीलेड रवाना होगी । दूसरा टेस्ट गुरूवार से शुरू होगा।

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पिछले सप्ताह अभ्यास मैच खेलने वाली आस्ट्रेलिया ए टीम में रहे झाय रिचर्डसन और माइकल नासिर तेज गेंदबाजी में कवर के तौर पर आस्ट्रेलिया टीम में हैं ।

आस्ट्रेलियाई तेज आक्रमण हेजलवुड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क संभाल रहे हैं ।

आस्ट्रेलिया को हेजलवुउ की कमी खलेगी जो अब तक दिन रात के सात टेस्ट में 32 विकेट ले चुके हैं । उनसे अधिक विकेट दिन रात के टेस्ट में सिर्फ स्टार्क के नाम हैं ।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: