इजराइल के निवर्तमान सेना प्रमुख ने सरकार पर साधा निशाना

यरुशलम, इजराइल के निवर्तमान सेना प्रमुख ने बेंजामिन नेतन्याहू के नए गठबंधन द्वारा इजराइल सुरक्षा प्रतिष्ठान में बदलाव करने की योजना के खिलाफ चेतावनी दी।

पद छोड़ने से कुछ दिन पहले इजराइली समाचार पत्रों को दिये साक्षात्कार में, लेफ्टिनेंट जनरल अवीव कोचवी ने नेतन्याहू के कट्टरपंथी यहूदी कार्यकर्ताओं के साथ गठबंधन समझौते पर असामान्य रूप से तीखा निशाना साधा, जो कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजराइली शासन को मजबूत करना चाहते हैं, रक्षा मंत्रालय का पुनर्गठन करना चाहते हैं।

कोचवी ने इजराइली समाचार साइट ‘वाईनेट’ से कहा, ‘‘इससे युद्ध के लिए हमारी तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।’’

यहूदी इज़राइलियों के बीच, सेना को स्थिरता का प्रतीक माना जाता है और देश के सबसे भरोसेमंद संस्थानों में से एक है। कोचवी ने विशेष रूप से वेस्ट बैंक में प्राधिकरण के तीन अलग-अलग स्रोत बनाने की गठबंधन की योजनाओं के बारे में चिंता व्यक्त की।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: