सियोल, दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।
दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने एक बयान में कहा कि मिसाइल ने उत्तर कोरिया के पूर्वी जलक्षेत्र की ओर उड़ान भरी, लेकिन उन्होंने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी कि मिसाइल कितनी दूर तक गई।
उत्तर कोरिया ने हाल के हफ्तों में कई मिसाइलों और हथियारों का परीक्षण किया है। ताजा परीक्षण दक्षिण कोरिया के 12 दिवसीय वार्षिक सैन्य अभ्यास “होगुक” के अंतिम दिन किया गया है। इस साल इस अभ्यास में अमेरिकी सैनिकों ने भी हिस्सा लिया है, जिनकी संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
दक्षिण कोरिया और अमेरिका की वायु सेनाओं ने अगले सप्ताह व्यापक प्रशिक्षण आयोजित करने की योजना बनाई है।
उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया और अमेरिका के इस तरह के नियमित सैन्य अभ्यासों को अपने ऊपर हमले की तैयारियों के तौर पर देखता है। हालांकि, दक्षिण कोरिया और अमेरिका का कहना है कि वे रक्षा के लिए ये अभ्यास करते हैं।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)