उत्तर प्रदेश: पारदर्शी प्रक्रिया से विभिन्न भर्तियों से 8.5 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती नीति के तहत विभिन्न आयोगों और भर्ती बोर्डों के माध्यम से अब तक 8.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी।

बयान के मुताबिक प्रदेश में बेरोजगारी दर में ऐतिहासिक कमी दर्ज की गई है। बयान में बताया गया कि वर्ष 2016 में जहां प्रदेश में बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत थी वहीं वर्तमान में दर घटकर महज तीन प्रतिशत रह गई है।

बयान के मुताबिक प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों के परिणाम स्वरूप बेरोजगारी दर में छह गुना कमी आई है। बयान में बताया गया कि प्रदेश सरकार की निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती नीति के तहत विभिन्न आयोगों और भर्ती बोर्डों के माध्यम से अब तक 8.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।बयान के मुताबिक इनमें पुलिस शिक्षा स्वास्थ्य राजस्व जैसे तमाम विभागों की भर्तियां शामिल हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: