उप्र : उच्चतम न्यायालय के आदेश पर रोकी गई रामपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना

लखनऊ, निर्वाचन आयोग ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 नवंबर को जारी होने वाली अधिसूचना को अगले आदेश तक जारी नहीं करने का फैसला लिया है।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा मोहम्मद आजम खान बनाम निर्वाचन आयोग मामले में हुई सुनवाई में दिए गए निर्देश के मद्देनजर आयोग ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 नवंबर को प्रकाशित होने वाली अधिसूचना को अगले आदेश तक जारी नहीं किए जाने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने आयोग को आज ही निर्देश दिया है कि वह रामपुर सदर सीट के उपचुनाव के लिए 10 नवंबर तक अधिसूचना न जारी करे।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: