उप्र: योगी ने ‘एयर शो’ की तैयारियों की समीक्षा की, प्रधानमंत्री मोदी हो सकते हैं शामिल

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक प्रस्तावित ‘एयर शो’ की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की एक बयान के मुताबिक 25 अक्टूबर को होने वाले मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की संभावना है। बयान में बताया गया कि बैठक में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष एयर शो की तैयारियों और कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया।

अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर दर्शक दीर्घाओं ग्रैंड स्टैंड विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित क्षेत्र मीडिया एरीना प्रवेश-निकास मार्ग और सुरक्षा जांच केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। नमो घाट और गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में संभावित भीड़ को देखते हुए क्षेत्रों को जोन और सेक्टर में बांटकर प्रबंधन की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई।

योगी ने कहा कि ‘एयर शो’ को लेकर लोगों में उत्सुकता है और बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक क्षेत्र में पेयजल प्राथमिक चिकित्सा स्वच्छता और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों व मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने प्रमुख घाटों और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन यातायात पार्किंग व जल और थल मार्ग से आवागमन की व्यवस्थाओं को एकीकृत कार्ययोजना के तहत संचालित करने के निर्देश दिए। योगी ने सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास कराने तथा वाराणसी मंडल के सभी जिलों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को कहा।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: