उम्र बढ़ने के साथ शरीर में आए बदलावों को स्वीकार कर लिया है: प्रियंका चोपड़ा जोनस

लॉस एंजिलिस, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहना है कि उन्होंने उम्र बढ़ने के साथ शरीर में हो रहे स्वाभाविक बदलावों को मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों में स्वीकार कर लिया है।

चोपड़ा (38) ने ‘याहू’ को दिये साक्षात्कार में कहा कि वह एक स्टार का दर्जा मिलने के बाद उनके जीवन में आए बदलावों से प्रभावित हो गई थीं और सकारात्मक मानसिकता के सहारे इसका साममा किया।

चोपड़ा ने कहा, ‘मैं झूठ नहीं बोलूंगी कि मैं इसके प्रभाव में नहीं आई। उम्र बढ़ने के साथ मेरे शरीर में भी वैसे ही बदलाव आए हैं, जैसे किसी अन्य व्यक्ति के शरीर में आते हैं और मैंने मानसिक तथा भावानात्मक रूप से इसे स्वीकार कर लिया है। अब मेरा शरीर जैसा दिखता है, मैं उसमें ही संतुष्ट महसूस करती हूं। मेरा शरीर अब 10 या 20 साल पहले जैसा नहीं रहा है।’

उन्होंने कहा कि वह विश्व में अपने योगदान, अपने स्थान और अपने उद्देश्य का सतत आकलन करती रहती हैं।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: