एशियाई खेलों में प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बैठक 15 अक्टूबर तक टली

नयी दिल्ली, खेल मंत्रालय की हाल में संपन्न एशियाई खेलों में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के साथ होने वाली एकदिवसीय बैठक को दो दिन के लिए टाल दिया गया है और अब यह 15 अक्टूबर को होगी।

यह बैठक पहले 13 अक्टूबर को प्रस्तावित थी लेकिन बैठक की अध्यक्षता करने वाले खेल मंत्री मनसुख मांडविया फिलहाल ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी खेल प्रदर्शन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अहमदाबाद में मौजूद हैं। मंत्रालय के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा ‘‘बैठक अब 15 अक्टूबर को होगी।’’

इस बैठक में विचार-विमर्श का मुख्य केंद्र विशेष रूप से बैडमिंटन निशानेबाजी और एथलेटिक्स में अनुभवी खिलाड़ियों का अपेक्षा से कमजोर प्रदर्शन रहने वाला है।

भारत ने चार अक्टूबर को संपन्न आइची-नागोया खेलों में 21 स्वर्ण सहित कुल 85 पदक जीते। यह हांगझोउ में पिछले सत्र में हासिल किए गए 106 पदकों के रिकॉर्ड से काफी कम है। आइची-नागोया खेलों में भारत के 21 स्वर्ण पदकों में से 11 आखिरी दो दिन में आए। तीरंदाजों पुरुष और महिला हॉकी टीम मुक्केबाजों और महिला गोल्फरों ने शानदार प्रदर्शन किया।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: