एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी के पहले मैच में भारत का सामना बांग्लादेश से

नयी दिल्ली, एशियाई खेल चैम्पियन भारत एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में 27 अक्टूबर को बांग्लादेश से खेलेगा । टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम और मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर खेला जायेगा ।

जालंधर में 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक लीग चरण के मैच होंगे। वहीं मोहाली में चार नवंबर को सेमीफाइनल खेले जायेंगे जबकि फाइनल और कांस्य पदक का मैच पांच नवंबर को होगा ।

टूर्नामेंट में गत चैम्पियन भारत मलेशिया जापान दक्षिण कोरिया चीन और बांग्लादेश खेलेंगे । हर टीम राउंड रॉबिन लीग चरण में एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ।

बांग्लादेश के बाद भारत 29 अक्टूबर को चीन से 30 अक्टूबर को जापान एक नवंबर को मलेशिया और दो नवंबर को कोरिया से खेलेगा । सभी मैच शाम सात बजे से खेले जायेंगे ।

टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भारत ने पांच बार (2011 2016 2018 2023 2024) खिताब जीता है । क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: