एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : प्रिया की शानदार जीत, जादूमणि हारे

उलानबटोर, भारत की प्रिया ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे दिन मंगलवार को 5 . 0 से जीत दर्ज की जबकि जादूमणि सिंह जुझारू प्रदर्शन करने के बावजूद हार गए ।

महिलाओं के 60 किलो वर्ग में प्रिया ने कजाखस्तान की रिम्मा वोलोस्सेंको को 5 . 0 से हराया । अब उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की चेंग्यू यांग से होगा ।

जादूमणि को जापान के रिम्मा यामागुची ने 3 . 2 से हराया । यामागुची ने अस्ताना में हुए टूर्नामेंट में रजत और मुक्केबाजी विश्व कप फाइनल्स में कांस्य पदक जीता था ।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: