नई दिल्ली। गत दिवस हस्तशिल्प के लिए निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भारतीय हस्तशिल्प और उपहार मेले के शरद ऋतु संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया । मेले का उद्घाटन 14 अक्टूबर को कपड़ा मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह ने किया था और यह 18 अक्टूबर को समाप्त हुआ था।
यह दिल्ली मेले का 54वां संस्करण था और इसमें 12 विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में घर, जीवन शैली, फैशन, वस्त्र और फर्नीचर के व्यापक संग्रह के 2000 से अधिक निर्माताओं और निर्यातकों की भागीदारी देखी गई।
मेला न केवल शिल्प प्रेमियों द्वारा पसंद किया जाता है, यह खुदरा विक्रेताओं, आयातकों, थोक विक्रेताओं और डिजाइन पेशेवरों के लिए एक स्थान पर है। एक्सपो का अगला संस्करण वसंत ऋतु में आयोजित किया जाएगा।