ओखला लैंडफिल को दिसंबर तक समतल कर दिया जाएगा: दिल्ली के उपराज्यपाल

नयी दिल्ली, दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शुक्रवार को कहा कि ओखला लैंडफिल में कचरे के जैव-खनन के लिए एक एजेंसी को नियुक्त किया गया है और दिसंबर तक कचरे के पहाड़ को समतल कर दिया जाएगा।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार सक्सेना ने लैंडफिल में जैव-खनन के माध्यम से साफ की गई दो एकड़ जमीन पर 8 000 बांस के पौधे लगाने के अभियान के शुभारंभ पर यह टिप्पणी की।

उनके साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और महापौर राजा इकबाल सिंह भी थे। जैव-खनन कचरे को जैव-जीवों या प्राकृतिक तत्वों जैसे हवा और सूर्य के प्रकाश से उपचारित करने की प्रक्रिया है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: