कनाडा ने पहला डेविस कप खिताब जीता

मलागा, कनाडा ने रविवार को यहां डेनिस शापोवालोव और फेलिक्स ऑगर अलियासिमे की जीत की बदौलत आस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर पहला डेविस कप खिताब अपने नाम किया।

ऑगर अलियासिमे ने एलेक्स डि मिनॉर को 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर अपनी टीम को विजयी अंक दिलाया।

इससे पहले शापोवालोव ने थानासी कोकिनाकिस को 6-2, 6-4 से हराकर शुरूआत की।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: