करनाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को हरियाणा के करनाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पदयात्रा सेक्टर 12 से शुरू हो कर और दयानंद चौक पर समाप्त हुई।
इस दौरान शाह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय मंत्री एवं करनाल के सांसद मनोहर लाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता पार्टी की हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी और राज्य के कई मंत्री शाह के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक तिरंगा लहराते हुए पदयात्रा में शामिल हुए।
‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ अभियान ऐसे समय में चलाया जा रहा है जब चुनावी अनियमितताओं के आरोपों और लोकतांत्रिक संस्थाओं के कामकाज को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक टकराव जारी है।
एक नवंबर को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ रैली आयोजित की थी। इसमें विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर चुनावी अनियमितताओं के आरोप लगाए थे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी।
शाह ने सोमवार को हैदराबाद में भी ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व किया था। इस दौरान उन्होंने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर तीखा पलटवार किया था।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common