कीव पर हमले में शामिल करीब सभी मिसाइल नष्ट कर दी गयीं: यूक्रेन

कीव, कीव प्रशासन ने कहा है कि करीब 10महीने पहले रूसी सैन्यबलों द्वारा यूक्रेन पर शुरू किये हमले में अबतक के ‘‘सबसे बड़े रॉकेट हमलों में एक’ को (यूक्रेन की) राजधानी (कीव) झेल गयी । उसने कहा कि शहर में दाखिल करीब सभी मिसाइलों को वायु रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया।

कीव सिटी प्रशासन ने कहा कि ‘‘करीब 40’’ मिसाइल में से 37 को नष्ट कर दिया गया और एक व्यक्ति घायल हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि यह अनुमान तब लगाया गया है जब रूसी सैन्यबलों ने शुक्रवार को पूरे यूक्रेन में कम से कम 60 मिसाइल हमले किये।

कम से कम चार शहरों से धमाकों की खबर है। मिसाइल हमलों में जब मध्य यूक्रेन में एक आवासीय भवन निशाना बना तब कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी। कीव और खारकीव में विद्युत एवं जलापूर्ति बाधित रही। खारकीव देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: