केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास कार विस्फोट स्थल का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की। उन्हें दिल्ली पुलिस आयुक्त और घटनास्थल पर मौजूद अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की जानकारी दी।बाद में, गृह मंत्री ने लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल का दौरा किया और विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।
उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की और पीड़ितों का हालचाल जाना।अमित शाह ने कहा कि हर पहलू से गहन जाँच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीमें मौके पर पहुँच गईं।
ये एजेंसियाँ विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने घटना के तुरंत बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए फोन किया। गृह मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि जब तक घटनास्थल से एकत्र किए गए साक्ष्यों का पूरी तरह से विश्लेषण नहीं हो जाता, तब तक किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।https://x.com/TheSquind/status/1987970541005992290/photo/1