तिरूवनंतपुरम, केरल सरकार ने राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (पीएसयू) में से ज्यादातर के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ा कर 60 वर्ष कर दी है, जिसकी वामपंथी युवा संगठन ने कड़ी आलोचना की है।
यह आदेश एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर शनिवार को जारी किया गया। समिति ने सिफारिश की थी कि राज्य की सभी पीएसयू के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ा कर 60 वर्ष कर दी जाए, जैसा कि केंद्रीय पीएसयू में है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की युवा शाखा ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के प्रदेश नेतृत्व ने सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए इसे बेरोजगार युवकों के खिलाफ बताया। भाकपा राज्य में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नीत एलडीएफ सरकार में दूसरी सबसे बड़ी साझेदार है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons