कोरोना मामलों से भविष्य में घरेलू श्रृंखलायें रद्द या स्थगित नहीं होंगी : पीसीबी

कराची, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि आगे से कोरोना संक्रमण के मामले के कारण कोई घरेलू श्रृंखला स्थगित या रद्द नहीं होगी क्योंकि क्रिकेट ने अब इस वायरस के साथ रहना सीख लिया है ।

पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा कि उन्होंने अब पाकिस्तान दौरा करने वाली टीमों के साथ करार करना शुरू कर दिया है कि कोरोना संक्रमण के इक्के दुक्के मामलों से कोई श्रृंखला रद्द या स्थगित नहीं होगी ।

पूर्व टेस्ट कप्तान ने कहा कि पीसीबी वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी श्रृंखला स्थगित करने के लिये तैयार हो गया है क्योंकि मेहमान टीम के आठ से नौ खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ पॉजिटिव हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ कोरोना महामारी के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना अब हकीकत हो गया है । ऐसे में खिलाड़ियों या अधिकारियों में कुछ मामले आते हैं तो इससे श्रृंखला पर असर नहीं पड़ेगा ।’’

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: