कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए त्रिपुरा सरकार ने 26 मई तक रात्रि कर्फ्यू लगाया

अगरतला, कोविड-19 की नई लहर के बीच त्रिपुरा की सरकार ने पूरे राज्य में 19 मई से रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि यह 26 मई तक शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा।

इस निर्णय की घोषणा मंगलवार को राज्य सचिवालय में कानून मंत्री और कैबिनेट प्रवक्ता रतन लाल नाथ ने की।

राज्य सरकार ने कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए 17 मई से नौ दिनों के लिए अगरतला नगर निगम (एएमसी) क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की थी।

नाथ ने कहा कि एएमसी इलाके में कोरोना कर्फ्यू के लिए जारी पाबंदियां अब पूरे राज्य में रात्रि कर्फ्यू के दौरान लागू होंगी।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: