ग्रेटर नोएडा में चलेंगी इलेक्ट्रिक एसी बसें, सेक्टर के नाम बदले जाएंगे : मंत्री गुप्ता

नोएडा, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें जल्द संचालित की जाएं।

दो-दिवसीय दौरे पर गौतम बुद्ध नगर जिले आए मंत्री ने यह भी कहा कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर के नाम सरल, आसान तरीके से और जनता के हित के अनुसार बदले जाएंगे।

राज्य द्वारा संचालित बसें उपलब्ध कराना और सेक्टर के नाम बदलना ग्रेटर नोएडा निवासियों की मुख्य मांगों में शामिल हैं। ग्रेटर नोएडा के कुछ सेक्टर के नाम कोविड-19 के स्वरूपों डेल्टा एवं ओमीक्रोन से मिलते हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: