चालू वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ डॉलर के निर्यात लक्ष्य की राह पर भारत : गोयल

नयी दिल्ली,  वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं से पैदा हुई बाधाओं के बावजूद भारत चालू वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में सही रास्ते पर है।

           गोयल ने यहां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने अक्टूबर 2026 में अब तक का सबसे अधिक करीब 90 अरब डॉलर का निर्यात दर्ज किया। इसमें लगभग 50 अरब डॉलर का वस्तु निर्यात और 40 अरब डॉलर का सेवा निर्यात शामिल है।

           उन्होंने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारत चालू वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में सही रास्ते पर है। अक्टूबर तक पहले सात महीनों में निर्यात 570 अरब डॉलर तक पहुंच गया है  जो अब तक की अभूतपूर्व उपलब्धि है।

           गोयल ने कहा  ‘‘हम इस साल एक लाख करोड़ डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में सही रास्ते पर हैं। अक्टूबर तक सात महीनों में हमारा निर्यात 570 अरब डॉलर रहा है।’’

           गोयल ने भरोसा जताया कि दो युद्धों  वैश्विक अस्थिरता और अनिश्चितता तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार की करीब 3.5 प्रतिशत की धीमी वृद्धि के बावजूद चालू वित्त वर्ष में भारत का अंतरराष्ट्रीय व्यापार 15-16 प्रतिशत बढ़ेगा।

           गोयल ने नयी दिल्ली के भारत मंडपम में 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 का उद्घाटन किया।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common